
आईपीएल गुजरात ने चेन्नई को दी पटखनी
चंडीगढ़, 18 अप्रैल ( विश्ववार्ता) गुजरात टाइटंस ने चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को तीन विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 169 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19.5 ओवर में सात विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।





















