
जातिवाद का जहर: रायबरेली में मानवता हुई शर्मसार
दलित छात्र की बेल्ट से पिटाई, पैर चटवाये
चंडीगढ़, 18 अप्रैल ( विश्ववार्ता)दुनिया आज 21 वीं सदी मे पहुंच गई है लेकिन देश मे अभी भी दलितो पर अत्याचार कम नही हो रहे है आये दिन हजारो मामले होते है कुछ वायरल हो जाते है और कुछ ऐसे ही दब जाते है। देश मे अभी भी जातिवाद का जहर किस कदर घुला हुआ है कि ऊंची जाति वाले समझने वाले निचली जातियो को अभी भी घृणा, द्धेष की नजरो से देखते है। ताजा मामले रायबरेली से है जहां एक बार फिर मानवता शर्मसार हो गई यहां पर छह दबंगों ने 10वीं के दलित छात्र की बेल्ट और बिजली केबल से खूब पिटाई कर लहुलुहान कर दिया इतना ही नहीं उससे अपने पैर भी चटवाए। वीडियो सामने आने पर हरकत में आई पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।





















