
जानिये पंजाब के मौसम का हाल
सूबे मे आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
चंडीगढ़, 18 अप्रैल ( विश्ववार्ता) : मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर कहा है कि पंजाब में अगले कुछ दिनों तक बहुत गर्मी रहने वाली है और फिलहाल इससे राहत नहीं मिलेगी। हालांकि 20 अप्रैल के बाद मौसम बदलेगा और बारिश के अलावा तेज हवाएं भी चलेंगी। निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, तापमान आज और कल रिकॉर्ड उच्च रहेगा 20 अप्रैल के बाद मौसम फिर से बदल जाएगा और लोग राहत महसूस करेंगे।





















