
चंडीगढ के पर्यटक स्थल पर्यटकों से हुए गुलजार
पाबंदियो के हटने से लगातार बढती भीड
चंडीगढ, 17 अप्रैल (विश्ववार्ता) सिटी ब्युटीफुल के नाम से मशहूर चंडीगढ मे अब पर्यटक स्थल पर रिकार्ड तोड भीड जुटनी शुरू हो गई है। लंबे समय तक बंद रहे पर्यटन स्थल अब पर्यटकों से गुलजार हो रहे हैं। पिछले कई दिनो की छुट्टियों ने चंडीगढ़ में पर्यटकों की मेजबानी के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।





















