
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर पसारने लगा कोरोना पैर
चंडीगढ, 16 अप्रैल (विश्ववार्ता) राजधानी दिल्ली में कोरोना ने एक बार फिर पैर पसारने लगा है, कोरोना एक बार फिर से चिंता बढ़ा रहा है। खासतौर पर इस बार कोरोना संक्रमण की शुरुआत स्कूलों से हो रही है। राजधानी दिल्ली व एनसीआर के स्कूलों में आए दिन बच्चे संक्रमित हो रहे हैं। इस बीच चौंकाने वाली खबर यह है कि, दिल्ली में भर्ती करोना मरीजों में 27 प्रतिशत बच्चे हैं।





















