
आज है हनुमान जन्मोत्सव
चंडीगढ, 16 अप्रैल ( विश्ववार्ता)आज हनुमान जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया जा रहा है हनुमान जन्मोत्सव के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में जागना चाहिए। इस दिन प्रभु श्रीराम, माता सीता एवं श्री हनुमान का स्मरण करें। स्नान के बाद बजरंग बली की प्रतिमा की प्रतिष्ठा कर विधिपूर्वक पूजा कर आरती उतारें।





















