
सूबे मे भगवंत मान सरकार का कल एक माह होगा पूरा
पंजाबवासियों को दे सकते है बडी सौगात
पंजाब की औरतों के लिए कर सकते है बडा ऐलान
मान लगातार ले रहे है इतिहासिक फैसले
चंडीगढ, 15 अप्रैल ( विश्ववार्ता) पंजाब की राजनीति मे प्रचंड रूप से सत्ता मे आई आम आदमी पार्टी सरकार को कल एक महीना पूरा हो जायेगा। सूत्रो के हवाले से पता चला है कि इस अवसर पर पंजाब सीएम भगवंत मान पंजाब की औरतो के लिए एक हजार रूपये प्रति महीने या फिर 300 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा कर सकते हैं। बतां दे कि गुरुवार को पंजाब सीएम मानन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मान ने कहा था कि 16 तारीख को हम पंजाब के लोगों को एक बड़ी खुशखबरी देंगे।
कुछ दिन पहले ही पंजाब सीएम ने पंजाब के लोगों के लिए राशन की डोर स्टेप डिलीवरी शुरू करने का फैसला किया है। राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “हमारे अधिकारी आपको फोन कर पूछंगे कि आप किस समय घर पर हैं। हमारे अधिकारी उस हिसाब से आपको आपके घर तक राशन पहुंचाएंगे। यह एक वैकल्पिक योजना है।” चुनाव के दौरान राशन की डोर स्टेप डिलीवरी का भी आप ने वादा किया था।























