
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल की पुलिस ने इंटर स्टेट कोऑर्डिनेशन बैठक का किया आयोजन
गैंगस्टर्स और मोस्ट वांटेड अपराधी पकडऩे के लिए बनाई रणनीति
चंडीगढ, 15 अप्रैल ( विश्ववार्ता) पुलिस आयुक्त क्राइम अमन कुमार की अध्यक्षता में इंटरस्टेट कोर्डिनेशन बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचकूला में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की पुलिस ने पंचकूला में इंटर स्टेट कोऑर्डिनेशन की अहम बैठक हुई इस दौरान संयुक्त रूप से नाकाबंदी कर आपराधिक वारदात रोकने पर सहमति बनी। मीटिंग में पंचकूला जिले के 25 मोस्टवांटेड अपराधियों की सूची दूसरे राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ सांझा की। इन पर 5 हजार से लेकर 5 लाख रुपये तक का इनाम है।





















