
: मुंबई की लगातार पांचवीं हार
चंडीगढ, 14 अप्रैल ( विश्ववार्ता) 5 बार IPL जीतने वाली मुंबई इंडियंस की हालत इस बार खराब है। टीम लगातार 5वां मुकाबला हार गई। पंजाब किंग्स ने उसे 12 रनों से हराया। ओपनर शिखर धवन के धमाकेदार 70 और कप्तान मयंक के तूफानी 52 रन के दम पर टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 198 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में मुंबई की टीम 186 रन ही बना पाई।





















