
दिल्ली मे आज पीएनजी की बढ़ी कीमतें
चंडीगढ, 14 अप्रैल ( विश्ववार्ता) भारतीय प्राकृतिक गैस वितरण कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने घरेलू गैस (पीएनजी) के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। दिल्ली में पीएनजी की कीमत 45.86 रुपये प्रति यूनिट और नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 45.96 रुपये प्रति यूनिट देय होगी। जबकि गुरुग्राम में लोगों को 44.06 रुपये प्रति एससीएम के दाम देने होंगे।





















