
चंडीगढ होगा योग से निरोग, आयुष मंत्रालय ने जारी किए निर्देश
चंडीगढ, 13 अप्रैल (विश्ववार्ता)चंडीगढ़ के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स तथा स्कूलों में योगा सिखाया जाएगा। राज्य आयुष सोसाइटी ने चंडीगढ़ के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स (आयुष समेत), अर्बन कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर्स तथा जीएमएसएच 16 के इंचार्ज को इस संबंध में लेटर लिखा है। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत यह एक्टिविटी शुरू की जाएगी। इसके तहत गर्भवती महिलाओं, दूध पिलाने वाली महिलाओं, स्कूली बच्चों, किशोरों, बुजुर्गों, डायबिटीज मरीजों आदि के लिए ग्रुप्स में नियमित तौर पर एचडब्ल्यूसी और स्कूलों में नियमित तौर पर योगा करवाया जाए। योगा सेशन को रोचक बनाने के लिए मानक ऑडियो-विजुअल सपोर्ट भी लिए जाने की बात कही गई है।





















