
भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर ने सबको चौंकाया
देश में पहली बार कर दिखाया यह कारनामा
चंडीगढ़, 12 अप्रैल (विश्ववार्ता) भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर ने असंभव को संभव कर दिखाया गया। भारतीय वायु सेना के एक चिनूक हेलीकॉप्टर ने सोमवार को सबसे लंबी उड़ान का रिकॉर्ड बनाया। चिनूक हेलीकॉप्टर चंडीगढ़ से असम के जोरहाट तक की उड़ान भरी। साढ़े सात घंटे की उड़ान भरकर बिना रुके सबसे लंबी हेलीकॉप्टर उड़ान का रिकॉर्ड बनाया






















