
: हैदराबाद ने गुजरात के विजय रथ को रोका
चंडीगढ, 12 अप्रैल (विश्ववार्ता) सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस को आठ विकेट से हराया। हैदराबाद की यह सीजन की लगातार दूसरी जीत है जबकि गुजरात को पहली हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के 21वें मुकाबले में हैदराबाद ने गुजरात के 163 रन के लक्ष्य को दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।





















