
बहुचर्चित जश हत्याकांड से उठा पर्दा
मासूस 4 साल के जश की हत्या करने वाली चाची ही निकली
इस तरह से वारदात को दिया अंजाम
नई दिल्ली. 11 अप्रैल (विश्ववार्ता) बहुचर्चित जश हत्याकांड में चौंकाने वाला रहस्योद्घाटन हुआ है। जांच में तथ्य उभरा है कि चार वर्षीय मासूम की हत्या उसी की चाची ने की थी। पुलिस ने आरोपित महिला को इंद्री ले जाकर अदालत में पेश किया। इसके बाद उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया। इस अवधि में पुलिस उससे तमाम पहलुओं पर पूछताछ करेगी। हत्यारोपित महिला खुद ढाई माह की गर्भवती है।
इंद्री कोर्ट में आरोपित महिला को रिमांड पर लेने के बाद सीआइए टू इंचार्ज मोहनलाल ने बताया कि महिला को गिरफ्तार किया गया था। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे अदालत में पेश किया गया। इसके बाद कोर्ट से तीन दिन का रिमांड मिला है। ऐसे में यह साफ है कि जितने संगीन आरोप महिला पर लगे हैं, यदि वे वाकई सही साबित होते हैं तो एक गर्भवती महिला द्वारा इतने जघन्य अपराध को अंजाम देने की चर्चाओं पर मुहर लग जाएगी। वहीं, लोगों का कहना है कि महज चार माह के जश के साथ रिश्ते में उसी की चाची द्वारा की गई यह दरिंदगी बेहद शर्मनाक है।
इस तरह से वारदात को दिया अंजाम
सीआइए टू इंचार्ज मोहनलाल ने बताया कि अंजली ने कबूल किया है कि उसने मोबाइल फोन के चाजर्र के तार से जश का गला घोंटा था। बाद में शव बेड में छिपा दिया। मौका मिलते ही उसने जश के शव को बक्से में डालकर उसके ताऊ के घर पहुंचा दिया। वहां से शव बाड़े की छत पर फेंक दिया। हत्या क्यों की गई और पूरी वारदात को अंजाम देने में अंजली का और किस-किस ने साथ दिया, अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।























