
दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में छात्रों दो गुटों के बीच हिंसक झड़प
चंडीगढ़, 11 अप्रैल (विश्ववार्ता) जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कावेरी छात्रावास में रविवार को छात्रों के दो गुटों की आपस में भिडंत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि इस घटना में छह छात्र घायल हो गए। हालांकि, दोनों गुटों ने दावा किया कि दोनों पक्षों के 60 से अधिक छात्र घायल हुए हैं।





















