
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने लखनऊ को दी मात
चंडीगढ़, 11 अप्रैल (विश्ववार्ता) :शिमरन हेटमायर की नाबाद 59 रन की आतिशी पारी और युजवेंद्र चहल (41 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को रविवार को आईपीएल के रोमांचक मुकाबले में तीन रन से हार का स्वाद चखाया। राजस्थान ने 20 ओवर में छह विकेट पर 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम आठ विकेट पर 162 रन ही बना सकी। राजस्थान ने चार मैचों में तीसरी जीत दर्ज की जबकि लखनऊ को पांच मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ की ओर से डिकाक ने 39 रन और स्टायनिश ने 17 गेंद में 38 रन की दमदार पारी खेली।





















