
राहुल गांधी का बहन मायावती पर बडा हमला
कहा मायावती को हमने भेजा था गठबंधन में आने का न्योता
चंडीगढ़, 9 अप्रैल (विश्ववार्ता) कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज मायावती बडा हमला करते हुए कहा कि यूपी मे मायावती ने भाजपा को खुला मैदान दे दिया। हमने उनसे गठबंधन करने को लेकर बात भी की थी लेकिन उन्होंने बात तक नहीं की। कांशीराम जी थे जिन्होंने दलितों की आवाज उठाई। आज उन्हीं के खून पसीने से बनाई पार्टी की मायावती कहती हैं कि मैं चुनाव ही नहीं लड़ूंगी क्यों… क्योंकि इस बार उनके पीछे ईडी, सीबीआई और पेगासस सब थे।





















