
लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस की मुश्किलें बढ़ी
अदालत ने दिया भगोडा करार, पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 9 अप्रैल (विश्ववार्ता) लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख और पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सिमरजीत सिंह बैंस को कोरोना काल के दौरान पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर कोविड प्रोटोकोल नियमों की उलंघना के मामले में अदालत ने भगोड़ा करार दे दिया गया है। ।अतिरिक्त चीफ ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट हरसिमरनजीत सिंह की अदालत ने यह आदेश सुनाये हैं इससे पहले अदालत ने बैंस के केस में पेश न होने का कड़ा नोटिस लेते हुए उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है। जब वो गिरफ़्तार नहीं हुए तो अदालत ने उन्हें भगोड़ा करार देने के लिये नोटिस जारी किया था।






















