
रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध का 43वां दिन
हर तरफ लाशों के अंबार
रूस ने आज रेलवे स्टेशन को बनाया निशाना
हर तरफ पसरा मौत का सन्नाटा
चंडीगढ़, 8 अप्रैल (विश्ववार्ता) रूस व यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध का आज 43वां दिन है। इस दौरान हर यूक्रेन मे हर तरफ मौत का सन्नाटा पसर गया है। इसी बीच बडी खबर आ रही है कि रूस ने पूर्वी यूक्रेन के एक रेल्वे स्टेशन पर क्रूज मिसाइल से हमला किया है। इस हमले में तीस लोगों की मौत का दावा है और 100 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। इस रेल्वे स्टेशन से जंग में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा था।
अभी भी हजारो लोग यूक्रेन मे फंसे हुए है जिन्हे जिन्हें लगातार यूक्रेन की सेना निकालने का काम कर रही है। बस सेवा से लेकर दूसरे माध्यमों के जरिए उन्हें बाहर निकाला जा रहा है। लेकिन आज जब फिर वहीं रेस्क्यू चल रहा था, एक रूसी मिसाइल ने सबकुछ तबाह कर दिया।






















