
एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री की पहली बैठक
पढो क्या दिये आदेश
चंडीगढ़, 8 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान ने आज पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गठित एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के अधिकारियों के साथ अपनी पहली बैठक की। बैठक में पंजाब के डीजीपी भी मौजूद थे। पता चला कि इस बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बिना किसी पक्षपात के कार्रवाई करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.























