
मोहाली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी :
गैंगस्टर जयपाल भुल्लर का साथी हथियारों के साथ गिरफ्तार
चंडीगढ़, 8 अप्रैल (विश्ववार्ता) मोहाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पिछले साल जून में पंजाब पुलिस और कोलकाता एसटीएफ की मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर जयपाल भुल्लर के साथी हरबीर सिंह सोहल को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी मोहाली के एसएसपी विवेकशील सोनी ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए दी। उल्लेखनीय है कि हरबीर सिंह सोहल जयपाल भुल्लर से मुठभेड़ के बाद से फरार था।























