
इस वक्त की बडी खबर
चंडीगढ़ को यूटी बनाए रखने और अलग विधानसभा का प्रस्ताव निगम बैठक में पास
चंडीगढ़ नगर निगम की विशेष बैठक में भारी हंगामा
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने किया वॉकआउट
चंडीगढ़, 7 अप्रैल (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ नगर निगम हाउस में आज हुई बैठक मे भारी हंगामे के बीच भाजपा के पार्षदों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि चंडीगढ़ का यूटी का दर्जा बरकरार रखा जाए। चंडीगढ़ में विधानसभा लाई जाए। बैठक मे आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने जमकर हंगामा करते हुए सदन की बैठक से वाकआऊट कर गये।
इसके बाद सदन में मौजूद भाजपा पार्षदों ने चंडीगढ़ को केंद्र शाषित प्रदेश बनाए रखने, पंजाब हरियाणा के लिए स्वतंत्र राजधानी बनाने का प्रस्ताव पास किया। साथ ही चंडीगढ़ में विधानसभा का प्रस्ताव भी पास किया।























