
पंजाब और हरियाणा द्वारा चंडीगढ़ पर ‘हक’ जताने की जंग के बीच आज चंडीगढ निगम ला सकता है प्रस्ताव
बीजेपी मेयर का बड़ा बयान आया सामने
चंडीगढ़, 7 अप्रैल (विश्ववार्ता) चंडीगढ के मुद्दे को लेकर पंजाब व हरियाणा आमने सामने आ गये है। इसी बीच आज चंडीगढ नगर निगम ने इसे लेकर विशेष हाउस बुलाया गया है। चंडीगढ़ भाजपा प्रधान अरुण सूद की मांग पर मेयर सर्बजीत कौर ने यह हाउस बुलाया है। बताया जा रहा है कि इस विशेष हाऊस बैठक में पंजाब और हरियाणा को अलग-अलग राजधानियां देने और चंडीगढ़ को यूटी का दर्जा देने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा। मेयर सबरजीत कौर ने कहा है कि वह चंडीगढ़ को दोनों राज्यों के बीच युद्ध का हिस्सा नहीं बनने देंगे





















