
बेंगलुरु ने राजस्थान को हराया
चंडीगढ़, 6 अप्रैल (विश्ववार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 169 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 19.1 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।





















