
पंजाब मे गैंगस्टरों पर नकेल कसने की तैयारी में पंजाब सरकार
मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब मे एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के गठन के दिये आदेश
पढिये किसके हाथ मे टास्क फोर्स की कमान
चंडीगढ़, 5 अप्रैल (विश्ववार्ता) मुख्यमंत्री ने पंजाब में हाल में हुई फायरिंग की घटनाओं पर संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने आज चंडीगढ़ के पंजाब भवन में पंजाब के सभी एसएसपी और पुलिस कमिश्नरों के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में गैंगस्टर रोधी टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश दिए। टास्क फोर्स का नेतृत्व एडीजीपी रैंक का अधिकारी करेगा।























