
देहरादून की 78 वर्षीय महिला ने अपनी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सौंपा
पढिये क्या है वजह
चंडीगढ़, 5 अप्रैल (विश्ववार्ता) देहरादून की 78 वर्षीय महिला ने अपनी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सौंपा
पढिये क्या है वजह
चंडीगढ़, 5 अप्रैल (विश्ववार्ता) उत्तराखंड में देहरादून निवासी एक बुजुर्ग महिला ने सोमवार को अपनी सारी संपत्ति कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नाम करते हुए यहां की एक अदालत में वसीयतनामा पेश किया. वसीयतनामा में अपनी संपत्ति का पूर्ण ब्यौरा देते हुए 80 वर्षीय पुष्पा मुन्जियाल ने न्यायालय से अनुरोध किया कि उनके बाद उनकी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक राहुल गांधी को सौंप दिया जाए. देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने बताया कि बाद में मुन्जियाल ने संपत्ति का वसीयतनामा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर सौंप दिया. महिला राहुल गांधी के विचारों से प्रभावित बताई जा रही है। उन्होंने अपने इस फैसले को लेकर कहा कि, देश को राहुल गांधी की जरूरत है।






















