
चंडीगढ़ में अब मास्क न लगाने पर नहीं लगेगा जुर्माना
चंडीगढ़, 5 अप्रैल (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित के सलाहकार आईएएस धर्मपाल ने शहर में मास्क नहीं पहनने पर लगे जुर्माने और चालान को हटाने का आदेश जारी किया है, अब किसी के लिए भी मास्क पहनना अनिवार्य नहीं होगा. . साथ ही उन्होंने आम जनता से अपनी सुरक्षा के लिए कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की।





















