
हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र आज
चंडीगढ़ के मुद्दे को लेकर पारित हो सकता है प्रस्ताव
चंडीगढ़, 5 अप्रैल () पंजाब मे आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा चंडीगढ को लेकर पारित विशेष प्रस्ताव के बाद आज हरियाणा मे भाजपा सरकार ने हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुला लिया है। आज हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र में चंडीगढ़ पर हरियाणा के हक के लिए सर्वसम्मति प्रस्ताव पारित होने की संभावना है।





















