
श्रीलंका में हिंसा के बीच मंत्रिमंडल ने दिया सामूहिक इस्तीफा
चंडीगढ़, 4 अप्रैल (विश्ववार्ता) श्रीलंका में हिंसा और राजनीतिक अटकलों के बीच मंत्रिमंडल ने देर रात सामूहिक इस्तीफा दे दिया। श्रीलंकाई पीएम के बेटे नमल राजपक्षे ने भी अपने सभी विभागों से दिया इस्तीफा दे दिया है। नमल राजपक्षे ने एक ट्वीट में कहा कि “मैंने तत्काल प्रभाव से सभी विभागों से अपने इस्तीफे के बारे में राष्ट्रपति को सूचित कर दिया है, उम्मीद है कि इससे लोगों और श्रीलंका की सरकार को देश में स्थिरता स्थापित करने में महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को सहायता होगी.





















