
चंडीगढ को लेकर पंजाब व हरियाणा आमने सामने
हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया बडा फैसला
इस तारिख को बुलाया विधानसभा का विशेष सत्र
चंडीगढ़, 3 अप्रैल (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ को लेकर पंजाब हरियाणा की राजनीति मे उबाल आ गया है। हरियाणा मे विपक्ष और सत्तापक्ष चंडीगढ मसल को लेकर एकजुट हो गया है ओर दूसरी तरफ आज मुख्यमंत्री आवास पर हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक मे बडा फैसला लिया गया है जिसमे 5 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है।























