
आज से रमजान का मुबारक महीना शुरू
आस्था, निष्ठा और पवित्रा का यह पर्व
चंडीगढ़, 3 अप्रैल (विश्ववार्ता) आज से रमजान का मुबारक महीना शुरू हो रहा है। रमज़ान इस्लामी कैलेण्डर का नवां महीना होता है। रमजान के महीने को नेकियों यानि अच्छे कार्यों का महीना भी कहा जाता है, इसीलिए इसे मौसम-ए-बहार भी बुलाते हैं।रोजा पूरे एक महीना तक चलेगा। आस्था, निष्ठा और पवित्रा का यह पर्व काफी महत्वपूर्ण होता है।
रमजान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। तरावीह को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही है। शहर के सभी मस्जिदों में तरावीह होगी।





















