
पहले नवरात्रे पर माता मनसा देवी मंदिर मे उमडी भक्तों के भीड
सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध
चंडीगढ़, 2 अप्रैल (विश्ववार्ता)चैत्र नवरात्र शुरु हो गए हैं। पंचकूला स्थित माता मनसा देवी पर आज सुबहों से ही भक्तों की भीड़ लगी है। सुबह मां की आरती के बाद से माता मनसा देवी का दरबार भक्तों के लिए खोल दिया गया। माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की ओर से मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। मंदिर को पूरी तरह भक्तों के लिए खोल दिया गया है। वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।






















