
अनिल विज ने पंजाब सरकार को घेरा
चंडीगढ़, 2 अप्रैल (विश्ववार्ता) हरियाणा सरकार के गब्बर नाम से मशहूर नेता अनिल विज ने आज पंजाब सरकार को चंडीगढ़ को पंजाब को देने वाले प्रस्ताव पर निशाना साधा है। विज ने कहा कि पंजाब में जो सरकार आई है ये ‘बच्चा पार्टी’ है इन्हें मुद्दों की पूरी जानकारी नहीं है। विज ने कहा इस पार्टी का जन्म धोखे से हुआ है। अन्ना हजारे के आंदोलन में कहीं भी ये एजेंडा नहीं था कि राजनीतिक पार्टी बनाई जाएगी।





















