
पंजाब विश्वविद्यालय में आरक्षण नीति लागू
चंडीगढ़, 2 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के दखल के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में आरक्षण पॉलिसी लागू कर दी गई है। पंजाब विश्वविद्यालय में आरक्षण नीति लागू हो गई है। अब विश्वविद्यालय के एससी, एसटी कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिल पाएगा।






















