
हरियाणा सीएम ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना
चंडीगढ़, 1 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब की आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब विधानसभा में चंडीगढ़ को लेकर प्रस्ताव पास करने को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। कहा कि चंडीगढ़ दोनों राज्यों हरियाणा और पंजाब की राजधानी है और रहेगी भी। दोनों राज्यों के बीच केवल चंडीगढ़ का ही मसला नहीं है, बल्कि कई मुद्दे हैं।























