
दिल्ली मे अपने आवास पर हमले के बाद केजरीवाल का आया बडा बयान
भाजपा से किया सवाल
चंडीगढ़, 31 मार्च (विश्ववार्ता) : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने सरकारी आवास पर हमले के बादे भाजपा से सवाल किया है कि अगर दुनिया की सबसे बड़ी और सत्तासीन पार्टी दिल्ली में ऐसी गुंडागर्दी करेगी तो वह देश के युवाओं को क्या संदेश देगी? केजरीवाल ने अपने घर के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई तोडफ़ोड़ पर बोलते हुए कहा, कल मेरे घर पर हमला हुआ देश के लिए मेरी जान भी हाजिर है। पर मैं महत्वपूर्ण नहीं हूं, देश है। इस तरह की गुंडागर्दी सही नहीं है। क्या ऐसे देश आगे बढ़ेगा? नहीं ना? आइए सब मिलकर देश के लिए काम करें।






















