
देश मे लगातार बढती मंहगाई को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल
पूरे देश मे मंहगाई के खिलाफ प्रदर्शन: राहुल गांधी
चंडीगढ़, 31 मार्च (विश्ववार्ता) देश मे मंहगाई ने हर वर्ग की कमर तोड कर रख दी है। लगातार बढती मंहगाई के बीच कांग्रेस पूरेे देश मे प्रदर्शन कर रही है।। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 10 दिन में 9 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए गए हैं और इसका परिणाम मध्यम वर्ग और गरीब लोगों पर पड़ता है। हमारी मांग है कि सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दाम को बढ़ाना बंद करें। पूरे देश में हमारा प्रदर्शन चलेगा और काफी दिनों तक चलेगा।





















