
बजट सत्र के दूसरे चरण का आज 12वां दिन
राज्यसभा से 72 सांसद हुए रिटायर
पीएम मोदी ने कहा कुछ ऐसा
चंडीगढ़, 31 मार्च (विश्ववार्ता) बजट सत्र के दूसरे चरण का आज 12वां दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा के 72 सेवानिवृत्त सदस्यों की विदाई के मौके पर राज्यसभा में अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि हमारे राज्यसभा सदस्यों के पास बहुत अनुभव है। कभी-कभी अनुभव में ज्ञान से अधिक शक्ति होती है उन्होंने कहा कि यहां हम विविधता को अनुभव करते हैं। चार दीवारों से निकलकर भी इन अनुभवों को चारों दिशाओं में ले जाएं।






















