
चंडीगढ़ पर हरियाणा का अधिकार आगे भी रहेगा: सीएम मनोहर लाल
पहले की तरह होगी कर्मचारियों की तैनाती
चंडीगढ़, 31 मार्च (विश्ववार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि चंडीगढ़ पर हरियाणा का अधिकार पहले भी था और आगे भी रहेगा। कर्मचारियों पर सर्विस रूल लागू करने से यह अधिकार खत्म नहीं होगा।
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि अभी तक इस मुद्दे पर बात नहीं हो पाई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चंडीगढ़ पर पंजाब और हरियाणा का जो 60 और 40 फीसदी का कोटा पहले भी लागू था वह आज भी लागू है। चंडीगढ़ से किसी भी प्रदेश का कोई हिस्सा छीना नहीं जा रहा है लेकिन यह भी सच्चाई है कि चंडीगढ़ अपने आप में एक केंद्र शासित प्रदेश है।





















