
आज करवा लें पैन-आधार लिंक नहीं तो लगेगा जुर्माना
चंडीगढ़, 31 मार्च (विश्ववार्ता) पैन को आधार से जोडऩे की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2022 है। अगर आपने पैन को आधार से लिंक नहीं कराया तो 500 रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा। साथ ही आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। इससे करदाताओं को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।





















