
क्रांतिकारी फैसला है, प्राइवेट स्कूलों की फीस लगाम लगाना – मालविंदर सिंह कंग
… इस फैसले से लाखों अभिभावकों को राहत मिलेगी, प्राइवेट स्कूलों की मनमर्जी होगी खत्म – मालविंदर सिंह कंग
चंडीगढ़, 30 मार्चपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब के प्राइवेट स्कूलों की फीस और मनमानी पर लगाम लगाने के फैसले को आम आदमी पार्टी(आप) ने ऐतिहासिक करार दिया है। ‘आप’ पंजाब के वरिष्ठ नेता व प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने फैसले की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का यह फैसला पंजाब की शिक्षा व्यवस्था के लिए क्रांतिकारी साबित होगा।
मालविंदर सिंह कंग ने कहा की प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और महंगी फीस के कारण अभिभावकों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। हर आमलोग यह चाहते हैं कि प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और फीस पर लगाम लगे। लेकिन पिछली सरकारों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। इस फैसले से आने वाले समय में पंजाब के लाखों अभिभावकों को राहत मिलेगी और उनकी आर्थिक परेशानियां कम होंगी। कंग ने इस ऐतिहासिक फैसले के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया और इसे प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला फैसला बताया।






















