
वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने किया सरकारी एजेंसियों का औचक निरीक्षण, नायब तहसीलदार मिले गैर हाजिर
संगरूर, चंडीगढ़, 31 मार्च (विश्ववार्ता) – पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद सभी नेता और विधायक अब पूरी तरह अलर्ट मोड मे आ गये है. इस बीच बडी खबर आ रही है कि पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज दिर्हबा तहसील परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नायब तहसीलदार ड्यूटी से गैर हाजिर पाए गए। इस अवसर पर बोलते हुए हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार और घूसखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्यालय में कर्मचारियों और अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।






















