
चंडीगढ़ में सेंट्रल सर्विस रूल्स लागू करने की अधिसूचना जारी
चंडीगढ़, 31 मार्च (विश्ववार्ता): केंद्र सरकार की मोदी सरकार द्वारा चंडीगढ़ में सेंट्रल सर्विस रूल को लागू करने की नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। बता दें कि इससे पहले 27 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक दिन के दौर पर चंडीगढ़ आए थे। इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ में ही इसकी घोषणा की थी। चंडीगढ़ में सेंटर सर्विस रूल्स की घोषणा के बाद पंजाब में इसका जबरदस्त विरोध भी हो रहा है।






















