

इस वक्त की बडी खबर
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हमले होने की खबर
भाजपा कार्यकर्ताओं पर तोडफ़ोड़ करने का आरोप
चंडीगढ़, 31 मार्च (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर आ रही है कि दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर सीसीटीवी कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़ दिए हैं। डिप्टी सीएम दिल्ली मनीष सिसोदिया ट्वीट कर इस पूरी घटना के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है और दावा किया है कि ये सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ। डिप्टी सीएम ने अपने पहले ट्वीट में लिखा दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर सीसीटीवी कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़ दिए हैं। गेट पर लगे बूम बैरियर भी तोड़ दिए हैं।






















