
गेहूं खरीद शुरू होने से पहले खाली हुई पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन की कुर्सी
कांग्रेस नेता लाल सिंह ने दिया इस्तीफा
चंडीगढ़, 29 मार्च (विश्ववार्ता) कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के दौरान पंजाब मंडी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए गए कांग्रेस नेता लाल सिंह ने मंडी बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि पंजाब में कुछ ही दिनों में गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। ऐसे में महत्वपूर्ण पद को खाली नहीं छोड़ा जा सकता है।पंजाब सरकार जल्द ही नया चेयरमैन नियुक्त कर सकती है।






















