
आज रूस व यूक्रेन के बीच जंग का 33वां दिन
यूक्रेन का बडा बयान
सात रूसी मिसाइलें नेस्तनाबूद
चंडीगढ़, 29 मार्च (विश्ववार्ता) : आज रूस व यूक्रेन के बीच जंग का 33वां दिन है। रूस के हमलो से यूक्रेन पर लगातार बमबारी से वहां जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। यूक्रेन के शहरों पर रूसी हमले के बीच आज दोनों देश के प्रतिनिधि तुर्की के इंस्ताबुल में चौथे राउंड की शांति वार्ता के लिए बैठक करेंगे। वही यूक्रेन की ओर से बडा दावा किया गया है कि, उसने दोनेस्क व लुहांस्क में पिछले 24 घंटों में सात रूसी मिसाइल हमलों को रोक दिया है। उनकी मिसाइलों को नेस्तनाबूद कर दिया गया है।






















