
पंजाब सूबे मे सीएम मान ने लिया एक और बडा एक्शन
अब वन माफियाओं पर कसी लगाम
जारी किया यह टोल फ्री नंबर
चंडीगढ़, 28 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब सूबे मे प्रंचड जीत के साथ आई आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री हर दिन कोई न कोई बडा ऐलान कर सूबे की जनता के लिए राहतो का पिटारा खोल रहे है। वही आज वन विभाग मंत्री लालचंद कटारुचक ने अपने विभाग में प्रभाव करने वाले फैसला लिया है। लालचंद कटारुचक ने वन माफियाओं पर लगाम लगाने और वनों की दशा में सुधार लाने को लेकर जो रणनीति बनाई है उसे लेकर उन्होंने आज जानकारी दी
पंजाब के वन मंत्री लालचंद कटारुचक ने बताया कि वनों से जुड़ी हुई शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 1800 180 2323 शुरू कर दिया गया है। इस नंबर पर पेड़ों की अवैध रूप से कटाई के साथ वनों में किसी भी और तरह की गतिविधियों की शिकायत की जा सकती है इसके अलावा लालचंद कटारुचक ने बताया कि वनों पर निगरानी के लिए ड्रोन सिस्टम तैयार किया गया है ड्रोन के जरिये वनों में सारी गतिविधियों की निगरानी रखी जाएगी वनों में ड्रोन की निगरानी से यहां किसी भी घटना के बारे में भी आसानी से और समय पर पता चल सकेगा
वहीं, वन मंत्री लालचंद कटारुचक ने आगे कहा कि पंजाब के वन क्षेत्र में सुधार के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगीपर्यावरण की देखभाल के साथ वनों में अवैध तरह से पेड़ों की कटाई कतई बर्दाश्त नहीं होगी और न ही वन क्षेत्र की जगह पर अवैध कब्ज़ा किया जा सकेगा फिलहाल, इससे ये तय है कि वन माफियाओं पर अब लगाम लगने वाली है























