
आज और कल देशभर में बैंक हड़ताल
जानिए बैंक, रेलवे समेत किन सेवाओं पर होगा असर
चंडीगढ़, 28 मार्च (विश्ववार्ता) बैंकों के प्राइवेटाइजेशन सहित अन्य सरकारी फैसलों के विरोध में अलग-अलग कर्मचारी यूनियन ने 28-29 मार्च को हड़ताल का आह्वाहन किया है।
SBI ने हड़ताल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बैंक यूनियन के द्वारा बुलाये गये हड़ताल की वजह से 28 मार्च और 29 मार्च को बैंकों में कोई काम नहीं होगा।
वहीं हड़ताल के कारण कोयला, स्टील, तेल, दूरसंचार, पोस्टल, आयकर, कॉपर, बैंक और बीमा क्षेत्र समेत अन्य क्षेत्रों भी प्रभावति हो सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार इस हड़ताल में इन क्षेत्रों के कामगार संघ भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा रेलवे और रक्षा क्षेत्र की यूनियनें भी हड़ताल के समर्थन में कई जगहों पर एकत्र होंगी।





















