
पंजाब रिआर्गेनाइजेशन एक्ट की भावना का उल्लंघन- डा. दलजीत चीमा
चंडीगढ़, 28 मार्च (विश्ववार्ता) अमित शाह के चंडीगढ दौरे के बाद पंजाब की रानीति गर्मा गई है एक ट्वीट के जरिये अकाली दल के सीनियर नेता डा. दलजीत चीमा ने कहा कि गृह मंत्रायल द्वारा चंडीगढ़ के कर्मियों पर केंद्रीय सर्विस रूल लागू करने का निणर्य पंजाब रिआर्गेनाइजेशन एक्ट की भावना का उल्लंघन है। इसका मतलब बीबीएमबी में बदलाव के बाद पंजाब को चंडीगढ़ के राजधानी के तौर पर को सदा के लिए छीनने वाला कदम है। यह पंजाब के अधिकारों पर एक और बड़ा हमला है।




















