
चंडीगढ़ एयरपोर्ट से हिमाचल के लिए सीधी बस सेवा की शुरुआत
चंडीगढ़, 27 मार्च (विश्ववार्ता) हिमाचल वासियों के बडी खुशखबरी है कि हिमाचल पथ परिवहन ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट से हिमाचल के लिए सीधी बस सेवा की शुरुआत की है। अब एयरपोर्ट से धर्मशाला, शिमला और मनाली के लिए प्रतिदिन एक वॉल्वो बस चलेगी। हिमाचल प्रदेश के इंडस्ट्री व परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।




















